17 फरवरी राशिफल: किस राशि को मिलेगा सम्मान, किसे रहना होगा सतर्क?

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

 मेष राशि

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में किसी की सलाह लेने से पहले खुद सोच-विचार करें, क्योंकि गलत निर्णय नुकसान दे सकता है। निवेश करने से पहले दो बार सोच लें। सरकारी कामों में भागदौड़ संभव है। सेहत को नजरअंदाज न करें। परिवार में संतान की सफलता से मन खुश रहेगा।

 वृषभ राशि

आज आप हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। गुस्से पर काबू रखें, वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशखबरी मिल सकती है।

 मिथुन राशि

दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। आय और खर्च का सही तालमेल जरूरी है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए संयम रखें।

 कर्क राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। पढ़ाई में मन लगेगा। पुराने कर्ज कम करने की कोशिश सफल हो सकती है। रुके हुए सरकारी काम पूरे होने के योग हैं। बिजनेस पार्टनर से सावधानी बरतें।

 सिंह राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी निर्णय को लेकर मन में शंका हो तो जल्दबाजी न करें। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।

 कन्या राशि

नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। लेकिन आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

 तुला राशि

आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पिता से विचारों में मतभेद संभव है। उधार दिया पैसा वापस मिलने में देर हो सकती है।

 वृश्चिक राशि

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। किसी से उधार वाहन लेने से बचें।

 धनु राशि

सिंगल लोगों के लिए दिन खास हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पुरानी गलती सामने आ सकती है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। व्यापार में फिलहाल बदलाव न करें।

 मकर राशि

सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। परिवार में चल रहे मतभेद सुलझाने की कोशिश करें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है।

 कुंभ राशि

आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में वरिष्ठों की बात नजरअंदाज न करें। किसी मित्र से मुलाकात खुशी देगी। गोपनीय बातें किसी से साझा न करें।

 मीन राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। संतान के व्यवहार से थोड़ी चिंता रह सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment