रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल को वन प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ IFS अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए अचानकमर टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक की भूमिका सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) का कार्यभार भी दिया गया है।
यही नहीं, अभिषेक कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालनी होगी, जिससे उनके कार्यक्षेत्र का दायरा और बढ़ गया है।
वहीं, IFS अधिकारी प्रियंका पांडेय को भी अचानकमर टाइगर रिजर्व में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और क्षेत्र संचालक का कार्यभार सौंपा गया है।
सरकार के इस फैसले को वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अचानकमर टाइगर रिजर्व राज्य का एक महत्वपूर्ण वन्यजीव क्षेत्र है, जहां बेहतर प्रबंधन की हमेशा जरूरत रहती है।








