छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उधारी के पैसों को लेकर हुई बर्बरता ने एक गरीब परिवार का सहारा छीन लिया। NSUI से जुड़े नेताओं ने 19 वर्षीय युवकऋषि निर्मलकर को अगवा कर होटल के कमरे में लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। अधमरी हालत में बाहर फेंके गए ऋषि की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपीNSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे उधार दिए थे। पैसे नहीं लौटाने और फोन न उठाने से नाराज होकर 20 जनवरी को स्टेशन रोड पर बाइक से जा रहे ऋषि को कार से घेरकर जबरन उठा लिया गया। इसके बाद उसे दुर्ग के36 इन होटल ले जाया गया, जहां एक कमरे में बंद कर पीटा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि होटल का मैनेजर खुद मेजर सागर था।
मारपीट के बाद आरोपियों ने ऋषि को होटल के बाहर छोड़ दिया। किसी तरह वह घर पहुंचा, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अब तकमेजर सागर, प्रशांत राव, लक्की उर्फ किशन ध्रुवे, हरविंदर सिंह उर्फ काके और अंकित झा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल कर लिया है।







