महासमुंद।विश्व धरोहर सिरपुर की अस्मिता बचाने किसान संघर्ष एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। गैर-औद्योगिक क्षेत्र में करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड एवं नूतन आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के अवैध संचालन के खिलाफ लगभग चार वर्षों से लगातार सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद कर रहे छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सत्याग्रही किसानों के संघर्ष को आज बड़ी समर्थन शक्ति मिलने जा रही है।
छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतीकिय स्वागत में खैरझिटी सत्याग्रह स्थल पर किसानों, ग्रामीणों एवं महिलाओं ने फूलमाला, गुलाल और पटाखों के साथ भावनात्मक स्वागत किया। आधा दर्जन गांवों से पहुंचे लोगों में उत्साह देखने लायक था।
23 नवंबर को दोपहर 3 बजे श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में अहम बैठक होगी, जिसके बाद शाम 5:30 बजे छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा।
महाआरती के पश्चात 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण और इसके साथ ही “गांव-गांव महतारी स्वागत अभियान” का शुभारंभ होगा।
किसानों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।







