“गौ रक्षा की शपथ बिना वोट नहीं” – पटना में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शंकराचार्य का पटना आगमन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को वे राजधानी पटना के ऐतिहासिक महावीर मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना की।

मंदिर दर्शन के बाद शंकराचार्य ने कहा कि अब वे बिहार के हर जिले का दौरा करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट घोषणा की कि “जो लोग राम नाम का संकल्प लेंगे, वही सच्चे मतदाता माने जाएंगे।” उनके इस बयान से चुनावी माहौल में नई गर्माहट आ गई है।

शंकराचार्य ने कहा कि आस्था और धर्म के मुद्दे पर जनता को एकजुट करना जरूरी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका यह बयान और दौरा, सीधे तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है।

अब देखना यह है कि शंकराचार्य का यह दौरा और बयान आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति को किस दिशा में मोड़ता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment