शिल्पा शेट्टी का ‘बास्टियन बांद्रा’ रेस्तरां होगा बंद, अंदर से शाही और आलीशान डेकोर ने बनाया था सेलिब्रिटी हॉटस्पॉट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मुंबई की नाइटलाइफ और डाइनिंग कल्चर में मशहूर शिल्पा शेट्टी का लग्जरी रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’ अब बंद होने जा रहा है। गुरुवार को यहां आखिरी बार मेहमानों को सर्व किया जाएगा। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इशारा किया है कि रेस्टोरेंट को नए अंदाज में फिर से लॉन्च किया जा सकता है।

बास्टियन बांद्रा की शुरुआत और पहचान
बास्टियन की शुरुआत 2016 में आलिया हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने की थी। 2019 में शिल्पा शेट्टी पार्टनर बनीं और 2020 में वर्ली में नई ब्रांच खोली गई। यह रेस्टोरेंट अपने आलीशान इंटीरियर, यूरोपीय स्टाइल डेकोर और हाई-एंड इंटरनेशनल डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता था।

बांद्रा के पॉश इलाके में स्थित यह जगह जल्द ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गई। यहां करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, दिशा पाटनी, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स अक्सर स्पॉट किए जाते थे।

क्यों बंद हो रहा है रेस्टोरेंट?
हालांकि बंद होने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कदम उसी से जुड़ा हो सकता है। एक कारोबारी ने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 तक दी गई रकम को बिजनेस की बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया।

फिलहाल शिल्पा ने इसे “एक युग का अंत” बताया है और फैंस से वादा किया है कि ‘Bastian – At The Top’ में यह विरासत आगे भी कायम रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment