‘वॉर 2’ का नया पोस्टर रिलीज: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने, दिखा धांसू एक्शन अवतार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ी एक और धमाकेदार झलक सामने आई है। यशराज फिल्म्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। इस पोस्टर में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी जबरदस्त अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में ऋतिक रोशन तलवार लिए बेहद इंटेंस लुक में दिख रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर गुस्से से भरे अंदाज़ में सामने खड़े हैं। कियारा आडवाणी भी हथियार थामे एक्शन मूड में दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि पोस्टर में नीचे ऋतिक और एनटीआर की भिड़ंत एक बोट पर होती नजर आ रही है, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन की झलक देती है।

फैंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ीं। किसी ने लिखा, “पोस्टर ने तो दिल जीत लिया”, तो किसी ने कहा “जय एनटीआर”। वहीं ऋतिक के चाहने वालों ने उनके लुक पर फायर और हार्ट इमोजी की बौछार कर दी।

रिलीज डेट और भाषाएं

‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म न सिर्फ हिंदी, बल्कि तेलुगु और तमिल में भी दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी फिल्म बना चुके हैं। अब देखना होगा कि ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी हिट साबित होती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment