बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मेगा रिलीज़ – रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 18 दिन पूरे हो चुके हैं। रविवार को उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड का फायदा मिलेगा, लेकिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दोनों फिल्मों की कमाई में खास उछाल नहीं दिखा।

18वें दिन ‘कुली’ का कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 18वें दिन लगभग 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 278.65 करोड़ रुपये पहुंचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये था, ऐसे में यह अभी तक अपनी लागत नहीं निकाल पाई है।

फिल्म की स्टारकास्ट:
रजनीकांत के अलावा ‘कुली’ में नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान और सत्यराज जैसे बड़े सितारे गैंगस्टर किरदार में नजर आए। वहीं, अभिनेत्री श्रुति हासन ने भी अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्देशन लोकेशन कनगराज ने किया और यह एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा है।

18वें दिन ‘वॉर 2’ का कलेक्शन
अयान मुखर्जी निर्देशित ऋतिक रोशन स्टारर ‘वॉर 2’ ने रविवार यानी 18वें दिन केवल 1.09 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 234.14 करोड़ रुपये रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये है, यानी यह भी अभी अपने खर्च को निकालने से दूर है।

फिल्म की स्टारकास्ट:
‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर दमदार एक्शन करते नजर आए। फिल्म में कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, वरुण बड़ोला जैसे कलाकार भी शामिल हैं। साथ ही, बॉबी देओल ने भी एक कैमियो किया।







