रामायण होगी जापानी समेत कई विदेशी भाषाओं में रिलीज, श्लोक-भजन रहेंगे मूल स्वरूप में

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट जापानी, अंग्रेजी समेत कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डब होकर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

इस पौराणिक फिल्म में जहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा, वहीं श्लोक और भजन को उनकी मूल भाषा (संस्कृत/हिंदी) में ही प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि उनकी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखा जा सके।

ग्लोबल लेवल पर होगी रिलीज

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने ‘ड्यून’ और ‘द डार्क नाइट’ जैसी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर्स पर काम किया है, का कहना है कि ‘रामायण’ फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों ‘अवतार’ और ‘ड्यून’ की टक्कर पर खड़ी होगी। उनका दावा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नया स्थान दिलाएगी।

दो भागों में आएगी फिल्म, होगा 4000 करोड़ का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। पहला भाग शूट हो चुका है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

राम और सीता के किरदार में रणबीर-साई पल्लवी

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। उम्मीद है कि इस फिल्म का न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में ऐतिहासिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment