जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद वीकएंड पर दर्शकों के दिलों पर छा गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रविवार की छुट्टी पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त दर्ज की गई है।

पहले दिन से अच्छा रिस्पॉन्स
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी परम सुंदरी ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

रविवार को शानदार प्रदर्शन
तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म पर दर्शकों का प्यार बरकरार रहा। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 8.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में परम सुंदरी का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.34 करोड़ रुपये हो गया है।

सोमवार से असली टेस्ट
करीब 40-50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म का असली इम्तिहान सोमवार से शुरू होगा, जब वीकडे कलेक्शन सामने आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा उत्तर भारत से आए ‘परम’ के किरदार में हैं और जान्हवी कपूर दक्षिण भारत की ‘सुंदरी’ के रोल में नजर आई हैं। दोनों की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

चेन्नई एक्सप्रेस से तुलना
रिलीज से पहले परम सुंदरी को शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस से तुलना की जा रही थी, लेकिन फिल्म की कहानी अलग है। हालांकि स्टोरी कमजोर मानी जा रही है, लेकिन जान्हवी-सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और गानों ने दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म में इनके अलावा संजय कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी हैं।



