प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की नई रिलीज डेट फाइनल, संक्रांति 2026 पर होगी भव्य टक्कर

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई डेट की घोषणा कर दी है।

मिराय ट्रेलर लॉन्च पर हुआ ऐलान

हाल ही में तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने बताया कि प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ अब 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म संक्रांति के मौके पर बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी।

स्टारकास्ट और कहानी

मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, संजय दत्त भी इसमें एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है।

संक्रांति पर होगी बड़ी भिड़ंत

संक्रांति 2026 पर प्रभास की ‘द राजा साब’ के साथ-साथ चिरंजीवी की ‘मन शंकर वर प्रसाद गरु’, ‘अनागनगा ओका रोजु’ और विजय की ‘जना नायकन’ जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज होंगी। ऐसे में सिनेमाघरों में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

प्रभास का वर्कफ्रंट

प्रभास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ‘द राजा साब’ के अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’, हनु राघवपुडी की ‘फौजी’, ‘सालार: भाग 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment