स्क्वॉड गेम सीजन 3 ने रचा इतिहास: महज 3 दिन में बना 93 देशों में नंबर 1 शो, नेटफ्लिक्स पर तोड़ा नया रिकॉर्ड

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नेटफ्लिक्स का चर्चित शो “स्क्विड गेम” एक बार फिर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। इसका तीसरा और आखिरी सीज़न 27 जून को रिलीज़ हुआ और महज 72 घंटे में ही ये शो 93 देशों में टॉप पर पहुंच गया।

मनोरंजन जगत की दुनिया में तहलका मचाने वाला ‘स्क्विड गेम’ अपने तीसरे सीजन के साथ फिर एक नया मील का पत्थर छू चुका है। शो के लॉन्च होते ही दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक डेटा के अनुसार, तीसरे सीज़न को शुरुआती 3 दिनों में 60.1 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। यह आंकड़ा किसी भी वेब सीरीज़ के लिए रिकॉर्ड है।

 ग्लोबल लेवल पर मिला अपार प्यार:

इस सीज़न की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के केवल तीन दिन बाद ही यह 93 देशों में नंबर 1 शो बन चुका है। यह उपलब्धि इसे नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर सीरीज़ की सूची में पहले ही हफ्ते शामिल कर चुकी है।

 और ज्यादा रोमांचक बनी कहानी:

नई कहानी की शुरुआत वहीं से होती है जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। इस बार भी गी-हुन का किरदार केंद्र में है, जो अब भी सिस्टम के खिलाफ अपनी जंग जारी रखे हुए है। नए गेम्स पहले से ज्यादा खतरनाक हैं, और हर मोड़ पर जान का खतरा बना हुआ है।

 फैंस को मिला लाइव स्क्विड गेम एक्सपीरियंस:

सीज़न 3 की रिलीज़ से पहले नेटफ्लिक्स ने सियोल में एक विशाल प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में 38,000 से ज्यादा फैंस शामिल हुए। पिंक गार्ड्स, रियल गेम सेटअप और मशहूर कैरेक्टर्स के साथ फैंस को स्क्विड गेम की दुनिया में कदम रखने का रियल एक्सपीरियंस मिला।

 ग्लोबल शो बन चुका है स्क्विड गेम:

निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक की यह सीरीज़ अब सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक वैश्विक पॉप कल्चर आइकन बन चुकी है। करोड़ों लोगों से जुड़ चुके इस शो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्क्विड गेम मनोरंजन की दुनिया में एक ऐतिहासिक अध्याय बन चुका है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment