नई दिल्ली —
साल 2025 की बहुचर्चित ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘छावा’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रही है। लेकिन इस बार न तो सिनेमाघरों में और न ही ओटीटी पर, बल्कि सीधे आपके टेलीविज़न स्क्रीन पर। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अब छोटे पर्दे पर अपना जादू दिखाने को तैयार है।

स्टार गोल्ड पर होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के जीवन पर आधारित इस भव्य फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर 17 अगस्त 2025 को रात 8 बजे स्टार गोल्ड चैनल पर किया जाएगा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी, जिसने 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके इतिहास रच दिया था। अब इसका टेलीविजन प्रीमियर टीआरपी के नए कीर्तिमान गढ़ सकता है।

मुंबई में हुआ खास प्रीव्यू कार्यक्रम
मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक विशेष राउंड टेबल कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने प्रीमियर से पहले अनुभव साझा किए। इस मौके पर अभिनेता विक्की कौशल, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर मौजूद थे।

फिल्म के बारे में
‘छावा’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म मराठी लेखक शिवाजी सावंत के प्रसिद्ध उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।







