साउथ सुपरस्टार रवि तेजा और एक्ट्रेस श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मास जतरा’ का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था और अब 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में जबरदस्त एक्शन, मस्ती और रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म में रवि तेजा अपने पुराने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं श्रीलीला का ग्लैमरस लुक भी खूब चर्चा बटोर रहा है।
मेकर्स ने 11 अगस्त को ‘मास जतरा’ का टीजर लॉन्च किया। इसमें रवि तेजा पुलिस की वर्दी में गुंडों की पिटाई करते, मूंछों पर ताव देते और कॉमिक टाइमिंग दिखाते नजर आते हैं। वहीं, श्रीलीला के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और एक आइटम सॉन्ग में उनका जलवा भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
भानु बोगावरापु के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या ने किया है। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। ‘मास जतरा’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







