13वें दिन धीमा पड़ा ‘वॉर 2’ का बिजनेस, जानें कुल कमाई

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस बिग बजट फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है।

‘वॉर 2’ का अब तक का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे (पहले गुरुवार) को 52 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 57.85 करोड़ रुपये तक पहुंचा। पहले हफ्ते में ‘वॉर 2’ ने कुल 204.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।

  • 9वें दिन: 4 करोड़ रुपये
  • 10वें दिन: 6.85 करोड़ रुपये
  • 11वें दिन (दूसरे रविवार): 7.25 करोड़ रुपये
  • 12वें दिन (दूसरे सोमवार): 2.15 करोड़ रुपये

अब फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आया है।

‘वॉर 2’ का दिन 13 का कलेक्शन

13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 1.69 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘वॉर 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 226.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘वॉर 2’ की स्टार कास्ट और कहानी

फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने फिर से मेजर कबीर धलिवाल की भूमिका निभाई है। उनके साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है।

‘वॉर 2’ बनाम ‘कुली’

बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ का मुकाबला रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 13वें दिन ‘वॉर 2’ ने 1.69 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘कुली’ ने 2.07 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जहां ‘वॉर 2’ की कुल कमाई 226.19 करोड़ रुपये है, वहीं ‘कुली’ ने अब तक 262.67 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। साफ है कि दर्शक फिलहाल रजनीकांत की फिल्म को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment