घटती कमाई से निराश फैंस, वर्ल्डवाइड में ‘कुली’ से पिछड़ी ऋतिक-एनटीआर की फिल्म

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट साफ दिखाई दे रही है। भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म टॉप 3 की लिस्ट में जगह नहीं बना पाई है। वहीं, रजनीकांत की ‘कुली’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और कमाई के मामले में ‘वॉर 2’ से आगे निकल चुकी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन (गुरुवार) केवल 94 लाख रुपये का बिजनेस किया। बुधवार को जहां इसने 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं गुरुवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। अब तक फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 230.69 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वीकेंड पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा सुधार दिख सकता है।

400 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘वॉर 2’ का अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 277.81 से 350 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं, रजनीकांत की ‘कुली’ 500 करोड़ रुपये की कमाई कर तीसरे स्थान पर काबिज है। इस तरह ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म इस साल की टॉप वर्ल्डवाइड ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

नई चुनौती ‘परम सुंदरी’ से
फिल्म ‘वॉर 2’ का मुकाबला पहले से ही ‘कुली’ से चल रहा है। अब 29 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो रही है, जो रोमांटिक ड्रामा जॉनर की वजह से बड़ी संख्या में दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींच सकती है। ऐसे में ‘वॉर 2’ के कलेक्शन पर और दबाव बढ़ सकता है।

स्टार कास्ट ने खींचा ध्यान
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और वरुण बड़ोला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं, बॉबी देओल का कैमियो भी फिल्म की खासियत रहा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment