छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद कल नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे आयोजित होने की संभावना है।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है और संबंधित विधायकों को समय पर उपस्थित होने के संदेश भेजे जा रहे हैं। राजधानी में आयोजन स्थल को सजाया जा रहा है और सुरक्षा इंतज़ाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
राजनीतिक दृष्टि से यह मंत्रिमंडल विस्तार बेहद अहम माना जा रहा है। सत्ता पक्ष जहां इसे संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देख रहा है, वहीं विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। इस विस्तार के साथ सत्ता संतुलन में भी नए समीकरण बनने तय हैं।



