झंडेवालान में आरएसएस की अहम बैठक, आर्थिक नीतियों और अमेरिकी टैक्स पर होगा मंथन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली: नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक 19 और 20 अगस्त को संघ कार्यालय झंडेवालान में होने जा रही है।

इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के साथ 6 सह कार्यवाह (कृष्ण गोपाल, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार) के साथ संघ का आर्थिक मामले, देखने वाली टीम उपस्थिति रहेगी।

अमेरिकी टैक्स पर मनन

इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाये जाने विषयक पर मंथन होगा और संघ का आर्थिक समूह एक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा, जिस पर मंथन होगा और मंथन के बाद जो परिणाम निकलकर बाहर आएगी, वह देश और देश की आर्थिक परिस्थितियों के हितो को देखते हुए केंद्र सरकार को वह प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

केन्द्र सरकार को सुझाव

भविष्य में केंद्र सरकार की आर्थिक नीति और विदेश नीति कैसी हो इस पर भी सुझाव दिया जाएगा, जिस पर पहले संघ की बैठक में चर्चा होगी।

भाजपा पर पैनी नजर

21 अगस्त को भारत के उपराष्ट्रपति जिसका चयन भाजपा का संसदीय बोर्ड करेगा, वही नामित व्यक्ति प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। संघ का पूरा केंद्रीय नेतृत्व उस दिन नई दिल्ली में संघ कार्यालय में रहेगा, देश में जो राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है उस पर भी संघ की बारीक नजर है और भाजपा के अंदर भी जो हलचल है उस पर भी इनकी पैनी नजर है।

संघ की सक्रियता बढ़ी

संघ की सक्रियता बढ़ गई है इसको लेकर भाजपा खेमे में भी हलचल तेज हो गई है क्या भविष्य में कुछ बड़ा हो सकता है यह चर्चा भी चल रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment