भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन: जानें कितने वर्ष धरती पर रहे श्रीकृष्ण

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली।क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण कितने वर्ष तक इस धरती पर रहे? शास्त्रों के अनुसार श्रीकृष्ण ने कुल 126 वर्ष और 8 माह तक अपनी दिव्य लीलाओं से मानव समाज को दिशा दी।

ब्रज और मथुरा लीला
कंस के भय से वासुदेव और देवकी ने जब श्रीकृष्ण को गोकुल पहुँचाया, तब उनकी बाल लीलाएँ शुरू हुईं।

  • लगभग 11 वर्ष तक उन्होंने ब्रज लीला की।
  • इसके बाद 10 वर्ष तक मथुरा लीला में समय बिताया।
    11 वर्ष की आयु में कंस वध कर मथुरा को अत्याचार से मुक्त किया।

द्वारका लीला और महाभारत
कंस के ससुर जरासंध के आक्रमणों के कारण श्रीकृष्ण ने मथुरा छोड़कर समुद्र तट पर द्वारका नगरी बसाई।
यहाँ उन्होंने करीब 105 वर्ष तक शासन किया और धर्म की स्थापना की।
महाभारत युद्ध (3139 ईसा पूर्व) में उन्होंने पांडवों को मार्गदर्शन देकर धर्म की विजय सुनिश्चित की।

भगवान श्रीकृष्ण का अंतकाल
3102 ईसा पूर्व, गुजरात के भालका तीर्थ में जरा नामक शिकारी के तीर से श्रीकृष्ण का मानव रूपांतरण हुआ।
इस प्रकार उन्होंने 126 वर्ष 8 माह तक धरती पर लीला कर मानव समाज को धर्म, नीति और भक्ति का संदेश दिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment