भारत में एनिमेशन फिल्मों के जरिए पौराणिक कथाओं को जीवंत बनाने का चलन काफी पुराना है। हाल ही में 25 जुलाई को रिलीज हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म ने इस परंपरा को एक नई ऊंचाई दी है। विष्णु पुराण पर आधारित इस फिल्म में हिरण्यकश्यप, प्रह्लाद और भगवान नरसिंह की कथा को दमदार एनिमेशन के साथ प्रस्तुत किया गया है।
लेकिन इससे पहले भी कई ऐसी एनिमेटेड फिल्में बन चुकी हैं, जिन्होंने दर्शकों को पौराणिक कथाओं की दुनिया में एक नया अनुभव दिया। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में:

हनुमान (2005)
वी. जी. सामंत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भगवान राम के परम भक्त हनुमान की जीवनगाथा पर आधारित है। इसकी एनिमेशन गुणवत्ता और संगीत दर्शकों को खूब पसंद आया।

महाभारत (2013)
अमन खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म तकनीकी दृष्टि से अब तक की सबसे महंगी भारतीय एनिमेटेड फिल्मों में गिनी जाती है। इसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सनी देओल जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी।

द लीजेंड ऑफ बुद्धा (2004)
राजकुमार सिद्धार्थ से लेकर महात्मा बुद्ध बनने तक की प्रेरणादायक यात्रा को इस फिल्म में खूबसूरती से दर्शाया गया है। इसे ऑस्कर में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (1993)
भारत-जापान के संयुक्त प्रयास से बनी यह फिल्म रामायण के प्रमुख पात्रों और घटनाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पेश करती है। इसे दूरदर्शन पर प्रसारण के दौरान खूब सराहा गया।

घटोत्कच: मास्टर ऑफ मैजिक (2008)
महाभारत के पात्र भीम के पुत्र घटोत्कच पर आधारित इस फिल्म में जादू और साहसिकता का रोमांचक मिश्रण है।
ये फिल्में न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय पौराणिक धरोहर से भी जोड़ती हैं।







