‘महावतार नरसिम्हा’ को ISKCON ने दिखाया भक्तों को मुफ्त में, पूरे थिएटर में हुई विशेष स्क्रीनिंग

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिम्हा पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) ने खास पहल की है।

25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर ISKCON सिलीगुड़ी ने एक विशेष फ्री स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें पूरा थिएटर हॉल बुक कर भक्तों को फिल्म दिखाई गई।

आध्यात्मिक संदेश वाली फिल्म

ISKCON प्रवक्ता नाम कृष्ण दास ने बताया कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक विरासत को जाग्रत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा, “यह पहल युवाओं को सनातन धर्म और हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए है।”

तकनीक और भाव का संगम

इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे प्रस्तुत किया है होम्बले फिल्म्स, जो पहले केजीएफ और कांतारा जैसी हिट फिल्में बना चुकी है। फिल्म में अत्याधुनिक VFX और एनिमेशन तकनीकों का उपयोग कर भगवान नरसिम्हा के अवतार को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया गया है।

लोगों की प्रतिक्रिया और कलेक्शन

दर्शकों ने फिल्म को धार्मिक भावना और आधुनिक प्रस्तुति के समन्वय के लिए सराहा है। खासकर ग्राफिक्स, कहानी और भावनात्मक गहराई को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.35 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 7 करोड़ और सोमवार को 6.15 करोड़ तक पहुंच गया। अब तक फिल्म ने कुल 22 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment