एलन मस्क की आलोचना पर भड़के ट्रंप, निर्वासन की चेतावनी दी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

अमेरिकी राजनीति और तकनीक जगत के दो दिग्गजों—डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क—के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप के प्रस्तावित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना करने पर एलन मस्क अब ट्रंप के निशाने पर आ गए हैं। इस बिल का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली सब्सिडी और समर्थन को सीमित करना है, जिससे मस्क जैसे ईवी निर्माता असहमत हैं।

एलन मस्क ने बिल का विरोध करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा कि जो सांसद इस कानून के पक्ष में मतदान करेंगे, उन्हें आगामी चुनावों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बयान से खफा होकर ट्रंप ने मस्क को ‘दक्षिण अफ्रीका लौटने’ की सलाह दे दी, जहां से वे मूल रूप से ताल्लुक रखते हैं।

इतना ही नहीं, ट्रंप ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी एजेंसी “DOGE” (Department of Government Efficiency) को सक्रिय करने की धमकी भी दी। ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा, “हमें एलन पर DOGE लगाना पड़ सकता है, और यह वही राक्षस है जो अंत में एलन को ही निगल जाएगा।”

यह बयान न सिर्फ सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी और पॉलिटिक्स की टकराहट को भी उजागर करता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment