PWD का अजब विकास: दोनों ओर सड़क, बीच में मौत का नाला! अरुण साव कब देंगे पुल?

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कांकेर के दुर्गूकोंदल में विकास का अजीब नमूना: नाले के दोनों ओर सड़क बनी, लेकिन पुल गायब; क्या जवाब देंगे PWD मंत्री अरुण साव?


कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) के विकास कार्यों की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां नाले के दोनों तरफ सड़क तो बना दी गई है, लेकिन नाले को पार करने के लिए पुल का निर्माण नहीं किया गया।

बारिश के दिनों में नाला उफान पर आ जाता है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर उसे पार करना पड़ता है। कई बार आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। सवाल यह है कि जब सड़क निर्माण किया गया तो नाले पर पुल या पुलिया की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

यह स्थिति PWD की कार्यप्रणाली और निर्माण योजना पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव से क्षेत्रवासियों का सवाल है कि आखिर सड़क के दोनों छोर तो जोड़ दिए गए, लेकिन बीच में आने वाले उफनते नाले को पार करने की व्यवस्था कब होगी?

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आपातकालीन स्थिति में नाला पार करना जानलेवा साबित हो सकता है।

अब सवाल यह है कि PWD मंत्री अरुण साव इस अधूरे विकास कार्य का संज्ञान लेकर दुर्गूकोंदल के इस नाले पर पुल या पुलिया निर्माण की पहल कब करेंगे?

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment