भारत ने इंग्लैंड को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त, जेमिमा और अमनजोत ने खेली धमाकेदार पारियां

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

भारत ने महिला टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। जेमिमा रॉड्रिग्स और अमनजोत कौर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया।

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अगला मुकाबला 4 जुलाई को लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

भारत की बैटिंग हाइलाइट्स:

भारतीय पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शेफाली वर्मा 3 रन और स्मृति मंधाना 13 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी केवल 1 रन ही बना सकीं। लेकिन इसके बाद जेमिमा और अमनजोत ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की।

  • जेमिमा रॉड्रिग्स: 41 गेंदों में 63 रन (9 चौके, 1 छक्का)
  • अमनजोत कौर: 40 गेंदों में नाबाद 63 रन (9 चौके)
  • ऋचा घोष: 20 गेंदों में नाबाद 32 रन (6 चौके)

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल को 2 विकेट मिले, जबकि लॉरेन फ्लेयर और एम. आर्लोट ने 1-1 विकेट चटकाया।

इंग्लैंड की बैटिंग हाइलाइट्स:

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने खराब शुरुआत की। शुरुआती 17 रन पर ही उनके तीन अहम विकेट गिर चुके थे।

  • टैमी ब्यूमोंट: 54 रन (35 गेंद, 8 चौके, 1 छक्का)
  • एमी जोन्स: 32 रन (27 गेंद, 4 चौके)
  • सोफी एक्लेस्टोन: 35 रन (23 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का)

भारत की तरफ से श्री चरणी को 2 विकेट मिले जबकि दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने 1-1 विकेट लिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment