रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर बड़ा आमना-सामना देखने को मिल रहा है। रायपुर प्रेस क्लब में डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने बैठे हैं। दोनों नेताओं के बीच PM आवास के मुद्दे पर बहस शुरू हो चुकी है।
दरअसल, PM आवास योजना के आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बहस की चुनौती दी थी। इसी चुनौती के बाद आज प्रेस क्लब में दोनों नेता आमने-सामने हैं।
बहस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार के दावों और पूर्व सरकार के आंकड़ों पर सवाल-जवाब हो रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि दोनों नेता एक-दूसरे के दावों पर क्या जवाब देते हैं और आंकड़ों को लेकर अपनी बात कैसे रखते हैं।






