छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही तीन नए जजों की नियुक्ति हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त को हुई बैठक में बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम पर मंजूरी दी है। अब यह प्रस्ताव राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद तीनों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

तीनों अधिकारियों को जिला अदालतों और न्यायिक प्रशासन का लंबा अनुभव है। संतोष शर्मा फिलहाल कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हैं। वहीं सुषमा सावंत प्रधान सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

सुधीर कुमार बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, धमतरी और दुर्ग समेत कई जिलों में न्यायिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

बार कोटे से भी आ सकते हैं 3 नाम

हाईकोर्ट में बार कोटे से भी तीन नए जजों के नाम आने की संभावना है। हाईकोर्ट प्रशासन ने बेंच और बार कोटे से पांच-पांच नाम कॉलेजियम को भेजे थे। फिलहाल पहले चरण में बेंच कोटे से तीन नामों की सिफारिश की गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment