5 नए मेडिकल कॉलेजों पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने जताया आभार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश को 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिलने पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और आभार जताया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के लगातार प्रयासों से प्रदेश को एक साथ 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी मिलना छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के ज्यादा अवसर मिलेंगे और दूर-दराज के इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ मेडिकल शिक्षा का विस्तार नहीं है, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनहित का कदम है। इसके लिए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर ने प्रदेशवासियों और चिकित्सा जगत की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय, सह-संयोजक डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. कृष्णदास माणिकपुरी, सह मीडिया प्रभारी डॉ. रुद्र साहू, डॉ. संदीप भार्गव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. हर्षिता मेहता, कार्यालय प्रभारी डॉ. बद्री प्रसाद त्रिपाठी, मन की बात के सह प्रभारी डॉ. सुजीत सिंह परिहार तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. प्राची उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment