दो दिन में 47 छात्राएं बीमार! सुकमा के पोटाकेबिन में हड़कंप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

सुकमा।जिले के बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर 47 छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद इलाज के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत में सुधार हुआ और वे वापस पोटाकेबिन लौट गई हैं। वहीं, 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। एक छात्रा को बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पोटाकेबिन में करीब 350 छात्राएं

पोटाकेबिन पोलमपल्ली में करीब 350 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद यहां की भोजन, पीने के पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और छात्राओं की सेहत की निगरानी की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment