रायपुर।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रायपुर द्वारा जेल रोड स्थित प्राचीन माता चामुंडा मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना और राष्ट्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने माता चामुंडा से प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति की ओर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल तकनीक और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रायपुर जिला के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय, सह संयोजक डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. कृष्ण दास मानिकपुरी, डॉ. मनीष ठाकुर, डॉ. बद्रीप्रसाद त्रिपाठी, डॉ. एस.के. नाग, डॉ. एस.के. साहू, डॉ. डी.पी. साहू, श्री नारायण डडसेना, श्री संजय पटेल, श्री कमलेश श्रीवास, संजय जोशी, प्रदीप तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी सहित कई डॉक्टर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।






