अभनपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम हसदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 8.82 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब (गोवा व्हिस्की) जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने 6 जून 2026 को दबिश देकर आरोपी साहिल यादव को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण की विवेचना ESI नीलम स्वर्णकार द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में विभागीय टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें ADEO टेक बहादुर कुर्रे, ESI प्रीति कुशवाहा, आरक्षक दिगंबर बुरा, सुनीता गर्ग, राजेश कुमार और कृष्णकांत गढ़ेवाल शामिल रहे।

आबकारी विभाग की लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment