पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें 27 मई को गंभीर हालत में AIIMS रायपुर के ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज अभी भी जारी है।

AIIMS अस्पताल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, तीजन बाई का इलाज इस समय मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में चल रहा है। उनकी देखभाल के लिए जनरल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, पल्मोनरी मेडिसिन और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हीमोडायनामिक स्थिति स्थिर है, लेकिन उनकी सेहत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी जांच और जरूरी इलाज कर रही है।

तीजन बाई की तबीयत को लेकर प्रदेशभर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों में चिंता का माहौल है और सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment