दफ्तर में शराब पीते अनियमित ढंग से मिले CMO, सस्पेंड!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बेमेतरा।नगर पंचायत दाढ़ी के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) रमेश कुमार ध्रुव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में अनियमितता और कदाचार सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने पूरा मामला शासन को भेजा था। इसके आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने निलंबन आदेश जारी कर दिया।

मामला नगर पंचायत दाढ़ी के वार्ड क्रमांक-11 का है, जहां बजरंगबली मंदिर से लगनी बाई के घर तक बनी सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली थी। जांच में कोर कटिंग टेस्ट के दौरान पाया गया कि सड़क की मोटाई तय मानक (M-30) के अनुसार नहीं थी।

इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कार्यालय कक्ष में शराब की बोतल मिलने और आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने की शिकायतें भी दर्ज थीं। साथ ही यह भी पाया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद रमेश ध्रुव समय-समय पर होने वाली बैठकों में बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहते थे।

इन्हीं सभी मामलों को सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment