वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक की जिम्मेदारी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी  राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के नियुक्ति को लेकर संगठनात्मक स्तर पर नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि जो वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रतिबद्ध नेता है, उनकी नाराजगी और निष्क्रियता को देखते हुए यह नियुक्ति किया गया है।

बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को दिल्ली बुलाया गया है। अब वह राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) का कार्यभार संभालेंगे।

पार्टी में यह एक नया पद है और इसे देशभर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को और बेहतर करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

वरिष्ठ नेता त्रिपाठी पार्टी संगठन के कार्यों से लंबे समय से जुड़े रहे और बिहार व झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment