रायपुर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। वे बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे।
रायपुर एयरपोर्ट/आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार उन्हें राजकीय गमछा भेंट किया।
यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में हो रही है। इस अहम बैठक में अलग-अलग राज्यों के बीच तालमेल, विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।







