सांसद बृजमोहन ने गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर एयरपोर्ट में किया आत्मीय स्वागत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की सख्त नीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment