महापौर मीनल चौबे वीडियो केस में एंकर सोमा देवांगन हिरासत में

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन के सामने से पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से वीडियो के असली स्रोत का पता लगाने के साथ ही इसे बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की थी।

पुलिस अब वीडियो से जुड़े डिजिटल सबूत जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह और किन लोगों ने आगे प्रसारित किया।

जांच के दौरान अगर अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पुलिस एंकर सोमा देवांगन से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment