महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की जेब पर असर डाल दिया है। दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें फिर बढ़ गई हैं और सिर्फ तीन दिनों में ही 3 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा हो चुका है।
दो दिन पहले तेल और गैस कंपनियों ने CNG के दाम 2 रुपए बढ़ाए थे, और अब फिर 1 रुपए प्रति किलो और बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद जो CNG पहले 79 रुपए प्रति किलो मिल रही थी, वह अब करीब 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है।
खास बात ये है कि इस बार कीमतों का असर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही देखने को मिल रहा है। फिलहाल PNG और LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट पर चल रही दिक्कतों की वजह से गैस सप्लाई पर असर पड़ा है, जिसका सीधा असर अब भारतीय बाजार में कीमतों पर दिखने लगा है।



