सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि मामलों की सुनवाई में तेजी लाई जा सके और लोगों को जल्दी न्याय मिल सके।

सरकार ने अध्यादेश जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जजों की तय संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी है। अब भारत के मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर सुप्रीम कोर्ट में कुल 38 जज काम करेंगे।

इस फैसले की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह नया ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश 2026’ लागू हो गया है।

सरकार का कहना है कि देश में लंबित पड़े लाखों मामलों को देखते हुए यह कदम जरूरी था, ताकि अदालतों पर दबाव कम हो और केसों की सुनवाई तेजी से हो सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment