बेमौसम बरसात की बिजली ने उजाड़ा आशियाना, लाखों का सामान जलकर खाक!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

महासमुंद जिले में बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया। मामला बागबाहरा ब्लॉक के बाघामुड़ा गांव का है, जहां शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर बिजली गिर गई।

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरते ही घर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन घर में रखा सामान नहीं बचाया जा सका।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। आग पर काबू पाने तक करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment