देश की राजनीति इस वक्त एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस तरह अपना विस्तार किया है, उसने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है। मौजूदा समय में भाजपा और उसके सहयोगी दल देश के 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में हैं।
इन राज्यों में भाजपा का प्रभाव देश के करीब 72% क्षेत्रफल और 76% आबादी तक पहुंच चुका है।
भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार वाले राज्य
| राज्य | गठबंधन/सरकार |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | टीडीपी, भाजपा |
| अरुणाचल प्रदेश | भाजपा |
| असम | भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ |
| बिहार | जदयू, भाजपा, हम, लोजपा (आर), रालोमो |
| छत्तीसगढ़ | भाजपा |
| दिल्ली | भाजपा |
| गोवा | भाजपा |
| गुजरात | भाजपा |
| हरियाणा | भाजपा |
| मध्य प्रदेश | भाजपा |
| महाराष्ट्र | भाजपा, शिवसेना (शिंदे), एनसीपी (अजित) |
| मणिपुर | भाजपा |
| मेघालय | एनपीपी, भाजपा |
| नगालैंड | एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा |
| पुडुचेरी | एआईएनआरसी, भाजपा |
| ओडिशा | भाजपा |
| राजस्थान | भाजपा |
| त्रिपुरा | भाजपा, आईपीएफटी |
| उत्तर प्रदेश | भाजपा |
| उत्तराखंड | भाजपा |
कांग्रेस और सहयोगी दलों की सरकार वाले राज्य
| राज्य | गठबंधन/सरकार |
|---|---|
| हिमाचल प्रदेश | कांग्रेस |
| झारखंड | जेएमएम, कांग्रेस |
| तमिलनाडु | डीएमके, कांग्रेस |
| कर्नाटक | कांग्रेस |
| तेलंगाना | कांग्रेस |
| जम्मू-कश्मीर | नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस |
अन्य दलों की सरकार वाले राज्य
| राज्य | पार्टी |
|---|---|
| पंजाब | आम आदमी पार्टी |
| पश्चिम बंगाल | तृणमूल कांग्रेस |
| केरल | एलडीएफ |
| सिक्किम | एसकेएम |
| मिजोरम | जेडपीएम |
2014 से अब तक: भाजपा का सफर
जब ने 2014 में सत्ता संभाली थी, तब भाजपा और उसके सहयोगी सिर्फ 7 राज्यों में सरकार चला रहे थे। उस समय पार्टी का प्रभाव करीब 26% आबादी तक सीमित था
2018 में भाजपा अपने चरम पर पहुंची, जब 21 राज्यों में उसकी सरकार थी और लगभग 71% आबादी उसके प्रभाव में थी।
2026 में, एक बार फिर भाजपा लगभग उसी स्तर को पार करती दिख रही है।
क्या बदल सकता है आगे?
दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की वापसी ने पार्टी को अतिरिक्त बढ़त दी। वहीं, बिहार में एनडीए सरकार के दोबारा बनने से स्थिति स्थिर बनी रही।
अब नजरें 2026 के चुनावों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि भाजपा अपनी इस मजबूत पकड़ को और बढ़ाएगी या विपक्ष उसे चुनौती देगा।



