कामाख्या मंदिर पर कथित विवादित टिप्पणी, न्यूज एंकर और सृष्टि रघुवंशी को समन भेजा, पुलिस जांच तेज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

असम के प्रमुख धार्मिक स्थल कामाख्या मंदिर को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक बयानों पर अब असम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच द्वारा एक न्यूज एंकर और सृष्टि रघुवंशी को समन भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर एक इंटरव्यू के दौरान विवादित टिप्पणी करने और उसे समर्थन देने का आरोप है, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या है पूरा मामला?

गुवाहाटी पुलिस के अनुसार, एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर प्रसारित इंटरव्यू में एंकर ने कामाख्या मंदिर को लेकर कथित तौर पर भ्रामक और आपत्तिजनक बयान दिया था। इस चर्चा में मौजूद सृष्टि रघुवंशी ने एंकर के विचारों का समर्थन किया, जिससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची।

पुलिस की ओर से कार्रवाई:

इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में केस नंबर 04/2025 दर्ज किया गया है। नया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS), 2023 की धाराएं 196(2), 299 और 302 लगाई गई हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 35(3) के तहत समन जारी किया गया और 23 व 24 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वे अब तक पेश नहीं हुए हैं। अब आगे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

धार्मिक आस्था और जनभावनाएं:

कामाख्या मंदिर हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में एक है, जो मां कामाख्या को समर्पित है। हर साल यहां अंबुबाची मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मामले ने धार्मिक माहौल को प्रभावित किया है, जिस कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment