रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), विभागीय भर्ती परीक्षाओं, सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और निवेश प्रस्तावों पर होने वाली चर्चा पर सबकी नजर रहेगी।
CGPSC अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर
कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के नाम को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा विभागीय भर्ती परीक्षाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।
निवेश प्रस्तावों पर भी हो सकता है विचार
राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कुछ प्रस्तावों पर विचार कर सकती है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।
बैठक के फैसलों पर रहेगी नजर
आज होने वाली कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और सरकार किन मुद्दों पर फैसला लेती है, इसकी तस्वीर बैठक के बाद साफ होगी।






