भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलसचिव पद पर पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी किया है। विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 17 अगस्त 2026 के तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों में पदस्थ उप कुलसचिवों को कुलसचिव के पद पर स्थानापन्न रूप से दो वर्ष की परीक्षण अवधि के अध्यधीन पदोन्नत किया गया था।
अब राज्य शासन ने इन पदोन्नत कुलसचिवों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख निर्धारित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है।
उच्च शिक्षा विभाग के आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 07 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना विभाग को प्रेषित करना भी अनिवार्य किया गया है।
आदेश के अनुसार, संबंधित विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पदोन्नत कुलसचिवों को निर्धारित स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।







