रायपुर।क्रिकेट प्रेमियों के लिए राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। शहर में पहली बार महिला T20 इंटरनेशनल मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।
सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर, दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को रायपुर में होगा। तीनों मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
सीरीज को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब क्रिकेट फैंस को टिकटों का इंतजार है। टिकट की कीमत, बिक्री और ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ी जानकारी अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है।
रायपुर में T20I सीरीज के बाद भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। ये मुकाबले वडोदरा में आयोजित होंगे।





