छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों को मिले डीन, आदेश जारी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया है। राज्य में हाल ही में शुरू किए गए पांच नए मेडिकल कॉलेजों में डीन की नियुक्ति कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, सभी नियुक्तियां तय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत की गई हैं। नव नियुक्त डीन शीघ्र ही अपने-अपने कॉलेजों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। सरकार के इस फैसले से नए मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक और प्रशासनिक संचालन को गति मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि डीन की नियुक्ति से न केवल शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि छात्रों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दे रही है, इसी कड़ी में यह निर्णय लिया गया है।

देखे आदेश की कॉपी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment