रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं।
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हो सकता है फैसला
कैबिनेट बैठक में सबसे ज्यादा नजर CGPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर रहेगी। अध्यक्ष के पद को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ऐसे में संभावना है कि सरकार आज इस पर कोई निर्णय ले सकती है।
DA बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव
बैठक में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने आ सकते हैं।
महिला कल्याण और खनन से जुड़े मामलों पर भी नजर
साय कैबिनेट की बैठक में महिला कल्याण से जुड़े कुछ प्रस्तावों के साथ खनन क्षेत्र से संबंधित मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, अंतिम फैसला बैठक में चर्चा के बाद ही सामने आएगा।
कैबिनेट में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है और सरकार कौन-कौन से बड़े फैसले लेती है, इस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।





