छत्तीसगढ़ महतारी प्रकरण पर किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, अनिल दुबे के नेतृत्व में रायपुर में अहम बैठक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ महतारी को विष्णु देव सरकार के निर्देश पर तुमगांव थाना में बंद किए जाने के विरोध में किसानों और आम नागरिकों में गहरा आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार, 04 जनवरी को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में दोपहर 1 बजे एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक का नेतृत्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे करेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा की रूपरेखा, उसके संचालन की रणनीति और सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में पूंजीपतियों द्वारा किसानों और स्थानीय लोगों के कथित शोषण के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

किसान मोर्चा की बैठक में करणी कृपा पावर प्रा. लि. और नूतन आयरन एंड पावर प्रा. लि. पर अवैध गतिविधियों के आरोपों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, मोहित कुमार अमिला और एसडीओपी अजय त्रिपाठी जैसे अधिकारियों के खिलाफ पूर्व कलेक्टर रानू साहू की तर्ज पर सख्त कार्रवाई की मांग को ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक में किसान नेता दाऊ जी. पी. चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, दीनदयाल वर्मा, लालाराम वर्मा, महेंद्र कौशिक, जगदंबिका साहू, छन्नूलाल साहू, विमल ताम्रकार, बृजबिहारी साहू, चेतन देवांगन, वेगेंद्र सोनवेर, शिव नारायण ताम्रकार, अशोक कश्यप और श्यामू सेन सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि यह बैठक छत्तीसगढ़िया अस्मिता, किसानों के अधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर निर्णायक साबित होगी और आंदोलन को नए सिरे से मजबूती देगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment