BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा? VIDEO वायरल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर।बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झूमाझटकी शुरू हो गई।

इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम पर एक युवक को चप्पल से पीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही है।

विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी बाल पकड़कर मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment