आज संभलकर! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य हिस्सों में कई जगह बारिश हुई। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बने अवदाब के असर से बारिश का सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते 18 अगस्त को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना भी बनी रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment