मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 65 अधिकारियों के तबादले

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार राज्य पुलिस सेवा (SPS) और DSP रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला आदेश के तहत ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर में नए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 18 DSP रैंक के अधिकारियों को बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को बालाघाट जिले में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग का यह फैसला पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नए पदस्थ अधिकारियों से संबंधित जिलों में जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment